{"_id":"5a834b094f1c1ba1268ba32d","slug":"91518553865-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ब्रिज में भरे पानी मे डूबी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ब्रिज में भरे पानी मे डूबी कार
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबी कार, बाल-बाल बची मां-बेटी
बेटी को आईपीएस स्कूल छोड़ने जा रही थी महिला
बडाली रोड पर सामने आया मामला, लोग दहशत में
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
बडाली रोड के रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी में एक कार डूब गई। उसमें सवार मां और बेटी बाल-बाल बच गए। अंडरब्रिज से पानी निकासी के लिए ठोस प्रबंध न होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने इसमें से पानी निकासी के लिए ठोस प्रबंध करने की मांग की है। मंगलवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ, जब कार में अपनी बेटी को छोड़ने के लिए मां जा रही थी।जब वह कार को इस अंडरब्रिज में भरे ेपानी से निकालने लगी तो वह पानी में फंस गई। पानी ज्यादा होने कारण कार पानी में डूबने लगी। इस दौरान महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास में काम कर रहे नगर परिषद के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने पानी में जाकर महिला और बच्ची को कार से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद दोनों घबरा गई।
इस दौरान पानी में डूबी कार को रस्से से बांधकर एक गाड़ी की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार महिला अपनी बेटी को आईपीएस स्कूल छोड़ने जा रही थी। अंडरब्रिज के नीचे भरे पानी की गहराई का पता न होने के कारण यह हादसा हुआ। शहर वासियों ने बताया कि इस अंडरब्रिज में बारिश के बाद कई फुट पानी भर जाता है। अनजान वाहन चालक इसमें फंस जाते हैं, जो हादसे का शिकार हो सकते हैं। शहर वासियों ने इस अंडरब्रिज से पानी निकालने के लिए ठोस प्रबंध करने की मांग की है।
फोटो कैपशन : कुराली अंडर ब्रिज में भरे पानी में से रस्सो के साथ निकालते कार तथा अंडर ब्रिज में भरा कई-कई फुट पानी और रस्सो के साथ कार को बाहर निकालते हुए लोग।