फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अब ट्राइसिटी में नहीं गहराएगा पानी, गवर्नर ने किया दौरान

अब ट्राइसिटी में नहीं गहराएगा पानी, गवर्नर ने किया दौरान

Tue, 20 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
अब ट्राइसिटी में नहीं गहराएगा पानी, गवर्नर ने किया दौरान
पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ के ध्यानार्थ....
विज्ञापन


ट्राइसिटी में अब गर्मियों में नहीं गहराएगा जलसंकट
30 अप्रैल तक पूूरा होगा पंपिंग स्टेशन का काम
पंजाब के राज्यपाल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट का लिया जायजा
पांच एमजीडी मोहाली, चंडीमंदिर और पंचकूला को तीन-तीन एमजीडी मिलेगा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/मोहाली।

पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कजौली वाटर वर्क्स के पांचवें और छठे फेज से पानी लाने का काम 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। चंडीगढ़ नगर निगम और गमाडा के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि काम समय पर पूरा हो जाएगा। प्रशासक ने गवर्नर हाउस में गमाडा, सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की एक सप्ताह बाद रिव्यू बैठक बुलाई है।
कजौली वाटर वर्क्स के इन दो नए फेज से 40 एमजीडी पानी मिलने पर ट्राइसिटी में गर्मी में आने वाली पानी की दिक्कत दूर होगी, जबकि चंडीगढ़ नगर निगम इस पानी के सहारे स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का सपना देख रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम के अनुसार 30 अप्रैल के बाद पानी लाने की टेस्टिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासक ने सबसे पहले जंडपुर में चल रहे पंपिंग स्टेशन के निर्माण का जायजा लिया। इसके बाद कजौली वाटर वर्क्स में जाकर स्थिति देखी। मेयर देवेश मोदगिल के अनुसार 80 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है, अब सिर्फ 200 फुट की पाइप लाइन डालने का काम शेष पड़ा है। यह पहला मौका था, जब जिला मोहाली में किसी प्रोजेक्ट का जायजा लेने राज्यपाल पहुंचे। इस दौरान गवर्नर ने उस जगह का भी दौरा किया, जहां से पानी की पाइप रेलवे लाइन के नीचे से गुजरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कजौली वाटर वर्क्स में जाकर गवर्नर ने पहले से जिन 4 फेज से ट्राइसिटी को पानी मिल रहा है, उनकी पाइप लाइनों का जायजा लिया। चंडीगढ़ नगर निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश बंसल ने बताया कि काम 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद गर्मियों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब सरकार की ओर से बीते समय में कजौली भाखड़ा लाइन से 120 एमजीडी पानी चंडीगढ़ और मोहाली को देने की योजना तैयार की थी। इसके चार पहले फेजों से पाइपलाइन बिछाकर 80 एमजीडी पानी कजौली से लाया जा रहा है। स्कीम के 5वें और छठे फेज के तहत 40 एमजीडी पानी और लाया जाएगा, जिसमें से जंडपुर में बन रहे पंपिंग स्टेशन के जरिए चंडीगढ़ और मोहाली को पानी दिया जाना है। इस स्टेशन के लिए गमाडा की तरफ से दो एकड़ जमीन चंडीगढ़ नगर निगम को दे दी गई है। जिसके बदले में नगर निगम ने दो करोड़ की राशि का भुगतान किया है।
नगर निगम ने जंडपुर में बन रहे पंपिंग स्टेशन को पाइप के जरिए सेक्टर-39 वाटर वर्क्स के साथ जोड़ दिया है। भाखड़ा स्थित कजौली वाटर वर्क्स से पानी पहले जंडपुर पंपिंग स्टेशन पहुंचेगाष उसके बाद यहां से पानी मोहाली और चंडीगढ़ के सेक्टर-39 वाटर वर्क्स में पहुंचेगा। वाटर वर्क्स में स्टोरेज टैंक का भी निर्माण कार्य चल रहा है।
इस मौके पर चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल, चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, वित्त सचिव (चंडीगढ़) एके सिन्हा, गमाडा के एसीए राजेश धीमान, नगर निगम चंडीगढ़ के चीफ इंजीनियर मनोज बंसल, एसई संजय अरोड़ा, कार्यकारी अभियंता हरीश सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

न्यू चंडीगढ़ और एयरोसिटी को भी मिलेगा पानी
जिस पाइपलाइन से मोहाली को पानी मिलेगा। उससे न्यू चंडीगढ़ और एयरोसिटी में भी पानी की सप्लाई की जाएगी। हालांकि, खरड़ और कुराली मेें भी इसी लाइन से पानी सप्लाई करने की मांग की जा रही है।


40 में से 29 एमजीडी चंडीगढ़ को मिलेगा
इन दो नए फेजों से आने वाले 40 में से 29 एमजीडी पानी अकेले चंडीगढ़ को मिलेगा। पांच एमजीडी पानी मोहाली को मिलेगा। इसके साथ ही तीन एमजीडी पानी पंचकूला और तीन एमजीडी पानी चंडीमंदिर को मिलेगा। इस समय चंडीगढ़ की ओर से पहले से चल रहे चार फेजों में से पंचकूला को 6 और चंडीमंदिर को 6 एमजीडी पानी दिया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed