फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ट्रक में घुसी तेजरफ्तार सेंट्रो कार, दो युवकों की मौत

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार सेंट्रो कार, दो युवकों की गई जान, शादी से लौट रहे थे

Mon, 19 Feb 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में घुसी तेजरफ्तार सेंट्रो कार, दो युवकों की मौत
कार एक्सीडेंट
जीरकपुर में एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास रिंग रोड पर शनिवार देर रात एक तेजरफ्तार सेंट्रो कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक राजपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस जीरकपुर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान मुनीष कुमार निवासी ग्रीन पार्क लोहगढ़, जीरकपुर (मूल निवासी दशमेश नगर, अमृतसर) और वनीत धीर निवासी रॉयल एस्टेट सोसायटी, जीरकपुर (मूल निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मुनीष और वनीत धीर शनिवार देर रात करीब पौने दो बजे सेंट्रो कार से राजपुरा से जीरकपुर लौट रहे थे। बनूड़ क्रॉस करने के बाद जब दोनों जीरकपुर में दाखिल हुए तो एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास उनकी तेजरफ्तार कार रिंग रोड पर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बायां हिस्सा ट्रक के अंदर की तरफ घुस गया और दोनों युवकों की कार के अंदर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी एक राहगीर ने कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर सोनू सेठी की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को लोगों की मदद से निक्कू ने बाहर निकाला और डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजरफ्तार कार को कंट्रोल नहीं कर पाया वनीत
पुलिस के अनुसार दोनों युवक एक ही धागा फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार रात राजपुरा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों एक साथ गए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह वापस जीरकपुर लौट रहे थे। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि नौजवानों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वनीत उसे कंट्रोल नहीं कर पाया, जिस कारण उनकी कार ट्रक में जा घुसी।

सोनू सेठी की एंबुलेंस ने मृतकों को पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना पाकर सबसे पहले समाजसेवी सोनू सेठी की एंबुलेंस को लेकर निक्कू घटनास्थल पर पहुंचा। उसने कार के अंदर फंसे नौजवानों को लोगों की मदद से बाहर निकाला और डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया। निक्कू ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। वहां देखा क्षतिग्रस्त कार में दो युवक खून से लथपथ थे। मुनीष बाहर की तरफ झूल रहा था और वनीत धीर ड्राइवर सीट पर बुरी तरह से फंसा हुआ था।


तीन बजे मिली थी हादसे की सूचना : ज्वाला प्रसाद
अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक मुनीष कुमार के पिता ज्वाला प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें सुबह तीन बजे मिली। इसके बाद वह बेटे के साथ अमृतसर से यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह रेल विभाग से रिटायर हैं। मुनीष ने ग्रेजुएशन के अलावा आईटीआई का कोर्स किया था। इसके बाद वह जीरकपुर में धागा फैक्टरी में काम कर रहा था जबकि नवंबर, 2015 को मुनीष की पूनम से शादी हुई थी। जिसके बाद एक बेटी कार्तिशा ने उनके घर जन्म लिया है। अपने जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed