फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कॉजवे पुल पर गिरा ओवरहेड बैरियर, पुल के दोनों तरफ लगा जाम,

कॉजवे पुल पर गिरा ओवरहेड बैरियर, पुल के दोनों तरफ लगा जाम,

Mon, 13 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
कॉजवे पुल पर गिरा ओवरहेड बैरियर, पुल के दोनों तरफ लगा जाम,
कॉजवे पुल पर गिरा ओवरहेड बैरियर, दोनों तरफ लगा जाम
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची, लोगों ने मिलकर साइड में किया

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
ढकोली मार्ग पर मुबारिकपुर में घग्गर नदी पर बने कॉजवे पुल का ओवरहेड बैरियर टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि लोहे का यह गार्डर किसी वाहन पर नहीं गिरा, नहीं तो हादसा जानलेवा भी हो सकता था। बहरहाल, बैरियर गिरने से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। बैरियर हटाने के लिए पुलिस व प्रशासन की कोई मदद नहीं पहुंची और आधे घंटे बाद राहगीरों ने मिलकर बैरियर वाला गार्डर को हटाया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रकों समेत ऊंचे वाहनों को पुल पर गुजरने से रोकने के लिए प्रशासन ने साल भर पहले ओवरहेड बैरियर लगाया था। इस बैरियर का एकतरफ से ज्वाइंट काफी समय पहले गलकर कमजोर हो चुका था, जिससे गार्डर का एक सिरा रविवार को शाम करीब पांच बजे अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। किसी ऊंचे वाहन के फंसने से पहले ही कमजोर पड़ चुके बैरियर की लोकनिर्माण विभाग को भी शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बैरियर गिरने से उसके नीचे निकलने के प्रयास में एक मालवाहक जीप फंस गई जिससे दोनों तरफ जाम लग गया। सिर्फ दो पहिया वाहन ही बैरियर के एक सिरे से निकल पा रहे थे। कोई मदद न पहुंचने पर राहगीरों ने मिलकर भारीभरकम गार्डर को घसीटकर साइड में किया, जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में कोई इस बैरियर की चपेट में हादसे का शिकार हो सकता है। मामले की सूचना दिए जाने पर मुबारिकपुर पुलिस इसके समाधान में जुट गई है।
विज्ञापन


कैप्शन : मुबारिकपुर में घग्गर नदी पर कॉजवे पुल पर ओवरहेड बैरियर गिरने से लगे जाम का दृश्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed