फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   806 cattle in the grip of lumpy in the district, ban on animal fairs and mandis

जिले में 806 पशु लंपी की चपेट में, पशु मेले व मंडियों पर लगी पाबंदी

Thu, 11 Aug 2022 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
806 cattle in the grip of lumpy in the district, ban on animal fairs and mandis
मोहाली। जिले के पशुओं में तेजी से फैल रही लंपी स्किन बीमारी ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जिले में अब तक 806 पशु बीमारी की चपेट में आए हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर जिला प्रशासन खुद सक्रिय हो गया। डीसी अमित तलवार ने अगले आदेशों तक पशु मंडियों व पशु मेलों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा पशुपालकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैैं। जहां पर फोन करके पशुपालक हर जरूरी सहायता ले सकेंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पशु पालन विभाग की टीमों द्वारा पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। बीमार पशुओं का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। पशु पालन विभाग की डिप्टी डायरेक्टर संगीता तूर ने बताया कि 18 टीमों का गठन किया गया है। अब तक 1090 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। हालांकि उन्होंने दावा किया है कि जिले में अभी तक किसी भी पशु की लंपी स्किन की वजह से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह एक चमड़ी का रोग है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सही इलाज व खुराक से पशु दो से तीन हफ्तों में पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। लंपी स्किन बीमारी से ग्रस्त लावारिस पशुओं के लिए मोहाली नगर निगम की गोशाला में शेल्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
अगर किसी भी पशु में लंपी स्किन बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर को फोन करना चाहिए। खरड़ के पशुपालक डॉ. नितिन गौतम के मोबाइल नंबर 98720-20045, तहसील मोहाली के पशुपालक डॉ. अब्दुल माजिद 98152-54200 व तहसील डेराबस्सी के पशुपालक डॉ. अभिषेक अरोड़ा के मोबाइल नंबर 84379-32244 व जिला स्तर पर डॉ. हरप्रीत सिंह से 98156-62299 पर संपर्क कर सकते हैं।

हमारी टीमें कर रहीं गांवों का दौरा
सीनियर और जूनियर वेटरिनरी डॉक्टरों की 18 सदस्य टीम द्वारा जिले के पशु केंद्र और अस्पताल का दौरा किया जा रहा है। हमारी टीमें ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। मोहाली के कई ग्रामीण इलाकों से यह केस सामने आए हैं। बीमार पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखें। बीमार पशु के बारे में नजदीकी पशु अस्पताल और केंद्र में जानकारी दे सकते हैं। हमारी टीम द्वारा तुरंत पहुंचकर टीकाकरण किया जाएगा। -डॉ. हरप्रीत सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर, जिला पशु पालन विभाग, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed