{"_id":"62266204f39bb2639e243030","slug":"5th-exams-will-start-from-15th-march-and-8th-from-7th-april-mohali-news-pkl444039998","type":"story","status":"publish","title_hn":"5वीं की परीक्षाएं 15 मार्च और 8वीं की 7 अप्रैल से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5वीं की परीक्षाएं 15 मार्च और 8वीं की 7 अप्रैल से होंगी शुरू
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर पड़ते ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सोमवार को 5वीं और 8वीं के चरण दो की लिखित परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। 5वीं की परीक्षाएं 15 मार्च और 8वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह के समय होंगी। बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने कहा कि परीक्षाओं में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल कर सकते हैं।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक 5वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 23 मार्च तक होंगी, जबकि 8वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होंगी। इतना ही नहीं बोर्ड ने तय किया है कि 5वीं की परीक्षाएं सेल्फ परीक्षा केंद्रों में होगी, जबकि 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड की ओर से गठित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
बता दें कि पीएसईबी की ओर से आयोजित की जाने वाली इन परीक्षाओं में तीन लाख से अधिक छात्र अपीयर होने की उम्मीद है। बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं को शांति पूर्ण तरीके से करवाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाओं को लेकर कंट्रोल रूम गठित किया गया है। कंट्रोल रूम में संपर्क के लिए 0172-5227136, 137 व 138 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रश्न पत्र दफ्तर से नहीं भेजे जाएंगे
5वीं में स्पेशल बच्चों की परीक्षा स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। सेहत और शारीरिक शिक्षा, स्वागत जिंदगी विषय की प्रैक्टिकल विषय की परीक्षा 24 और 25 मार्च को स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षाएं दे पाएंगे। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दफ्तर से नहीं भेजे जाएंगे। स्कूल इन विषय में छात्रों की ओर से अर्जित किए अंकों का रिकॉर्ड अपने रिकॉर्ड में रखेंगे। परीक्षा केंद्र में मोबाइल का प्रयोग नहीं होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी। परीक्षा का समय दो घंटे का रहेगा। 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त दिए जाएंगे।
ग्रेडिंग वाले विषयों की परीक्षा पूरे पाठ्यक्रम से
8वीं की परीक्षा निर्धारित विषयों में 50 फीसदी पाठ्यक्रम से होगी। कंप्यूटर साइंस, सामाजिक विषय, स्वागत जिंदगी व चुनिंदा विषयों की परीक्षा पूरे पाठ्यक्रम से होगी। चरण दो ग्रेडिंग वाले विषयों की परीक्षा करवाई जाएंगी। ग्रेडिंग वाले विषयों की परीक्षा पूरे पाठ्यक्रम से होगी। जबकि प्रेक्टिकल विषय की परीक्षा स्कूल स्तर पर छात्रों की सुविधा के लिए 23 अप्रैल से 2 मई तक करवाई जाएगी।