{"_id":"5a0b53d84f1c1b59678bbd1a","slug":"51510691800-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवी एनआरआई कुलदीप सिंह भूरा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवी एनआरआई कुलदीप सिंह भूरा सम्मानित
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी एनआरआई कुलदीप सिंह भूरा सम्मानित
कुराली। विदेश में रहकर भी देश में समाजसेवा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले एनआरआई कुलदीप सिंह भूरा और सरपंच कुलदीप सिंह पपराली को सम्मानित किया गया। दविंद्र सिंह बाजवा की देखरेख में कराए गए समागम के दौरान समाजसेवी नरेंद्र सिंह कंग विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान दविंद्र सिंह बाजवा और नरेंद्र सिंह कंग ने समाजसेवी कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए एनआरआई कुलदीप सिंह भूरा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह भूरा ने हमेशा क्षेत्र में करवाए जा रहे समाजसेवी कार्यों में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यदि सभी एनआरआई इसी प्रकार पंजाब और पंजाबीयत के साथ जुडे़ रहे तो विदेश में भी पंजाबियों का डंका इसी प्रकार बजता रहेगा। दविंद्र सिंह बाजवा ने कहा कि सरपंच कुलदीप सिंह पपराली और मास्टर उजागर सिंह भी समाजसेवा में अहम रोल निभा रहे हैं। इस दौरान दविंद्र सिंह बाजवा, नरेंद्र सिंह कंग और जय सिंह चकला ने कुलदीप सिंह भूरा, सरपंच कुलदीप सिंह पपराली और मास्टर उजागर सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमेंद्र ओमा, सिमरणजीत सिंह, सीमा चंझेडी, जसपाल सिंह, रूंगा पपराली भी मौजूद थे।