{"_id":"5a08ad044f1c1b78548bc848","slug":"51510518020-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कैंप में 51 व्यक्तियों ने रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कैंप में 51 व्यक्तियों ने रक्तदान किया
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदानियों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव बिंदरख के गुरुद्वारा धन-धन बाबा अमरनाथ जी में लाइफ ब्लड सोसायटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और समूह गांव वासियों के सहयोग से आयोजित इस कैंप में 51 लोगों ने रक्तदान किया। सोसायटी के चेयरमैन बाबा कमलजीत सिंह की देखरेख में लगाए गए इस कैंप का शुभारंभ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और समाज सचिव जैलदार सतविंद्र सिंह चैडिया ने किया। उन्होंने इस कैंप की प्रशंसा करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। इस कैंप के दौरान चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान दविंद्र सिंह बाजवा और युवा नेता नरेंद्र सिंह कंग मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे और उन्होंने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने दूसरों की जिंदगी को बचाने के लिए सभी को रक्तदान करने को प्रेरित किया। इस मौके पर सुरमुख सिंह, अवतार सिंह, सज्जन सिंह, दलजीत सिंह, जत्थेदार शेर सिंह, पाल सिंह, मेहर सिंह, जुझार सिंह, संतोख सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
कैपशन : गांव बिंदरख में कैंप में रक्तदानियों को सम्मानित करते जैलदार सतविंद्र सिंह चैडिया।