फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   25 armed men broke the gate of the house with a tractor-trolley at night and took the family captive.

Mohali News: रात में ट्रैक्टर-टॉली से घर का गेट तोड़कर घुसे 25 हथियारबंद, परिवार को बनाया बंदी

Mon, 01 Jul 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 01 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
25 armed men broke the gate of the house with a tractor-trolley at night and took the family captive.
जमीन के विवाद में गांव सलेमपुर में आरोपियों ने मचाया उत्पात, घर का सामान फेंका, पत्थर बरसा, पांच नामजद समेत अज्ञात पर केस
विज्ञापन

तलवारें, गंडासे और लाठियों से लैस थे आरोपी, ट्रॉली में भरे ईंट-पत्थर

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। ब्लॉक माजरी के गांव सलेमपुर खुर्द में जमीन के विवाद में रात के समय हमले के इरादे से एक घर का गेट तोड़कर घुसे 25 लोगों हथियारबंद लोगों ने परिवार को बंदी बना लिया। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए घर का गेट तोड़ दिया। साथ ही छत पर चढ़कर घर का सामान बाहर फेंका और जमकर तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। इस कारण फ्रिज, पंखा और अन्य सामान टूट गया। वहीं उनकी भैंसों को भी भगा दिया। घर में पति, पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग माता थीं। फिलहाल हमले में जानी नुकसान नहीं हुआ है। ब्लॉक माजरी थाना पुलिस ने परिवार के पांच नामजद सदस्यों समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान बेटे करमजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मां कुलदीप कौर सभी वासी गांव मजात और कर्मजीत सिंह के रिश्तेदार के रूप में हुई है।
पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता हरपाल सिंह वासी गांव सलेमपुर खुर्द ने बताया कि चार जनवरी की रात वह पत्नी, बच्चे, मां संतोष रानी खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इस दौरान रात करीब नौ बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आई। उसमें करीब 25 लोग और महिलाएं थीं। उन्होंने ट्रैक्टर घर की चाहरदीवारी के साथ लगे गेट पर मारकर उसे तोड़ दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अंदर दाखिल हो गए। सभी ने तलवारें, गंडासे, लाठियां आदि पकड़ी थीं। ट्रॉली में ईंट-पत्थर भी भरे थे। इसके बाद पीछे तीन-चार और गाड़ियां आईं और उनमें बैठे लोगों ने भी तलवारें और गंडासे पकड़े थे। वे गाड़ियां बाहर खड़ी कर अंदर आ गए। अंदर आते ही उन्होंने घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गेट टूटने की आवाज सुनकर अंदर सोया परिवार उठ गया।
विज्ञापन


सरपंच और 112 पर कॉल कर ली मदद
शिकायतकर्ता हमलावरों को देखकर घर की छत से पीछे की तरफ उतरकर गांव की तरफ भाग गए। उनका घर गांव के बाहर गांव सैनी माजरा रोड पर खेत में है। वह गांव में पहुंचकर वह जरनल सिंह सरपंच के घर गया और वहां ग्रामीणों को सारी बात बताकर इकट्ठा किया। उन्हें अपने घर की तरफ लाया, जहां आरोपियों ने बच्चे, पत्नी और माता को बंधक बनाकर रखा था। जब वह पहुंचा तो देखा कि आरोपी छत पर चढ़कर पत्थर बरसा रहे थे और घर का सामान फेंक रहे थे। इसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामणों की सहायता से आरोपियों को नीचे उतारा। काफी सहमति के बाद सुबह बात कर मसला हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। जब पुलिस और ग्रामीण चले तो आरोपी फिर वहां आकर ललकारें मारने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणा फिर इकट्ठे हो गए तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन का है विवाद
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों के साथ तीन किल्ले जमीन का विवाद है। इस पर हाईकोर्ट का स्टे लगा है। फिर आरोपी डरा-धमका कर जमीन कब्जाना चाहते हैं। यह जमीन उन्होंने 22 लाख में खरीदी थी, लेकिन अब आरोपी रजिस्ट्री नहीं करवा रहे हैं। उन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने उन्हें जमीन से हटाने इरादे से घर पर हमला किया, जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ है। परिवार सहमा हुआ है और बच्चे डर के मारे घर से नहीं निकल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed