{"_id":"69c3dad65c5205b127025df2","slug":"22-year-old-girl-from-abohar-kill-herself-by-hanging-in-mohali-pg-she-living-in-live-in-relationship-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में युवती ने लगाया फंदा: लिव-इन में रहती थी; मरने से पहले कनाडा में रह रही सहेली को सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में युवती ने लगाया फंदा: लिव-इन में रहती थी; मरने से पहले कनाडा में रह रही सहेली को सुनाई आपबीती
Wed, 25 Mar 2026 06:23 PM IST
Ankesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Ankesh Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:23 PM IST
सार
मोहाली में पीजी में रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती एक युवक के साथ लिव-इन में रहती थी। मरने से पहले उसने कनाडा में रह रही अपनी सहेली को सारी बात बताई थी।
विज्ञापन
Anuj Crime
- फोटो : istock
विस्तार
मोहाली में पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहने वाली एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। युवती का शव सेक्टर-80 स्थित रोमाणा पीजी में लटकता मिला था। मृतका की पहचान अबोहर निवासी रिदीमा (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर उसके लिव-इन पार्टनर ओम तरुण शिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो फिलहाल फरार है। घटना फरवरी माह की है। अब पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिदीमा पिछले करीब छह महीने से सेक्टर-80 के पीजी में रह रही थी और मोहाली में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वह पिछले साढ़े तीन साल से चंडीगढ़ में रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह गुरदासपुर के गांव अबल खैर निवासी ओम तरुण शिव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि ओम तरुण शिव रिदीमा के साथ अकसर मारपीट करता था और मानसिक रूप से परेशान करता था। यहां तक कि उसने उसकी शादी भी तुड़वा दी थी और उसे लगातार धमकाता रहता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस पीजी में रिदीमा रह रही थी, वह ओम तरुण शिव के आधार कार्ड पर लिया गया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 27 फरवरी को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी दोपहर करीब 3 बजे सामान लेकर पीजी से निकल गया। रिदीमा ने 28 फरवरी को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने कनाडा में रह रही अपनी एक सहेली को फोन कर अपनी परेशानी के बारे में बताया था। सहेली ने ही बाद में रिदीमा की मां को घटना की सूचना दी। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी शाम 6 बजे से सुबह 3 बजे तक नौकरी करती थी और काफी समय से मानसिक तनाव में थी। 27 फरवरी को भी उसने फोन कर अपनी परेशानी बताई थी, जिस पर मां ने उसे नौकरी छोड़कर घर लौटने के लिए कहा था।
अब 24 दिन बाद सोहाना थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।