फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   22 students including teacher corona infected in government school of Teera

तीड़ा के सरकारी स्कूल में शिक्षक समेत 22 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित

Thu, 28 Jul 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
22 students including teacher corona infected in government school of Teera
मुल्लांपुर/नयागांव। कोरोना संक्रमण ने अब ग्रामीण इलाके में दस्तक दे दी है। न्यू चंडीगढ़ के साथ लगते गांव तीड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 21 बच्चे एवं एक अध्यापक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी विद्यार्थी सामान्य हालत में अपने घरों पर हैं।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव तीड़ा में कुल 377 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से कुछ बच्चों को खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण होने के कारण इनकी कोरोना जांच कराई गई थी। इनमें शनिवार को चार बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। सोमवार को स्कूल में सामान्य लक्षणों वाले छात्रों की कोरोना वायरस जांच की गई जिसमें 13 बच्चों और एक अध्यापक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं मंगलवार को भी 80 बच्चों के सैंपल लिए गए थे। उनमें से चार और बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

इतने बच्चों के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग दोनों की टीमें स्कूल में मौजूद हैं। दोनों विभागों ने हालात पर नजर रखी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी बच्चे बिल्कुल ठीक हैं। मौसम में बदलाव होने के कारण वायरस का प्रकोप बढ़ा है। बच्चों को कोरोना बीमारी से बचाव के लिए मास्क पहनने, हाथ धोने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए शिक्षित किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों की तरफ से कुछ दिनों के लिए स्कूल को बंद करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का संक्रमित होना गंभीर मामला
स्कूल में बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मामला काफी गंभीर है। प्रशासन को इस पर कार्रवाई करते हुए स्कूल को कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए। -जगजीवन लाल, पूर्व सरपंच
मामले को गंभीरता से ले स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। सभी ग्रामीणों की जांच की जानी चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल को कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए। -सुमन बाला, सरपंच गांव तीड़ा
घबराने की जरूरत नहीं
घबराने जैसी कोई बात नहीं है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। ग्रामीणों से जांच कराने के लिए अपील की गई है। -डॉ. अलखजोत, एसएमओ बूथगढ़

स्थिति पर पूरी नजर
जैसे ही पहले दिन बच्चों की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आई थी। तभी हमने सभी स्टाफ के सैंपल जांच के लिए भेज दिए। मामले पर नजर रखी जा रही है। सभी बच्चे सामान्य हैं। मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। जैसे ही विभाग की तरफ से कोई दिशानिर्देश मिलते हैं, उनका सख्ती से पालन किया जाएगा। -परवीन, प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांव तीड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed