फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अंब साहिब की पार्किंग में कार से पर्स चोरी

अंब साहिब की पार्किंग में कार से पर्स चोरी

Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
अंब साहिब की पार्किंग में कार से पर्स चोरी
गुरुद्वारा अंब साहिब की पार्किंग में कार से पर्स चोरी
विज्ञापन

- पर्स में दस हजार की नकदी व अन्य दस्तावेज थे
-गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई थी महिला

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब की पार्किंग में खड़ी कार से एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड थे। वहीं, महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। इस बारे में जसप्रीत कौर पत्नी डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि वह अमृतसर के रहने वाले हैं। वह गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में अपनी कार खड़ी करके माथा टेकने गए थे। उन्होंने पर्स ड्राइवर वाली सीट के नीचे रख दिया था। उन्होंने बताया कि जब माथा टेककर कार लेकर मार्केट में चले गए। वहां पर उसे पर्स चोरी होने के बारे में पता चला। जैसे ही उन्हें घटना के बारे में पता चला तो वह गुरुद्वारा अंब साहिब में पहुंचीं। साथ ही उसने सेवादार से बातचीत की। उसने प्रबंधकों के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज चेक की। लेकिन, पार्किंग के कैमरे बंद थे। उन्होंने बताया कि पर्स में दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड गायब थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने फेज-आठ थाना पुलिस को सूचित कर दिया है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं हैं। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। फेज-दो की एक महिला डॉक्टर अपने पति संग गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आई थी। इस दौरान उसकी कार से नगदी, दस्तावेज आदि चोरी हो गए। अभी तक पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed