फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नगर परिषद के प्रधान भुपिंद्र सैनी प्रधानगी के पद से दिया अस्तीफा

नगर परिषद के प्रधान भुपिंद्र सैनी प्रधानगी के पद से दिया अस्तीफा

Mon, 19 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के प्रधान भुपिंद्र सैनी प्रधानगी के पद से दिया अस्तीफा
तीन साल बाद नगर परिषद के प्रधान भूपिंदर सैनी ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

- हरजिंद्र सिंह रंगी का प्रधान बनना तय
- नगर परिषद चुनावों में उपप्रधान हरजिंदर सिंह रंगी के साथ ढाई ढाई साल का हुआ था करार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
नगर काउंसिल के प्रधान भूपिंदर सिंह सैनी ने तीन साल बाद रविवार को प्रधान के पद से इस्तीफा दे दिया। सैनी की तरफ से अपने विवाह की 21वीं सालगिरह के मौके पर घर में करवाए गए समागम के दौरान यह इस्तीफा हलका विधायक एनके शर्मा को सौंपा गया। इस दौरान वह भावुक हो गए और हलका विधायक एनके शर्मा को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी तरफ से दी गई अमानत आज आपको खुशी के साथ वापस कर रहा हूं।
बता दें कि नगर काउंसिल के चुनाव के दौरान प्रधान पद के लिए दो दावेदार थे, इनमें भूपिंदर सिंह सैनी और हरजिंदर रंगी दोनों उम्मीदवार थे। हलका विधायक ने इस मसले का हल निकालने के लिए दोनों को ढाई-ढाई साल के लिए प्रधान का पद देने का हल निकाला था। इस समझौते के तहत पहले भूपिंद्र सैनी को प्रधान बनाया गया था और अब ढाई की जगह तीन साल गुजर चुके हैं। इसके बाद हलका विधायक के इशारे पर सैनी ने अपने पद से इस्तीफा देकर पद खाली कर दिया है। अब हरजिंदर सिंह रंगी को प्रधान बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बात करने पर भूपिंदर सिंह सैनी ने कहा कि हलका विधायक की तरफ से उनको प्रधान बनाया गया था। कुछ दिन पहले विधायक की तरफ से इस्तीफा देने की बात कही गई थी। इस कारण रविवार को उन्होंने अपने घर पर धार्मिक समागम के दौरान विधायक को इस्तीफा सौंप दिया। अब विधायक शर्मा और समूह काउंसलर सर्वसम्मति से जो फैसला लेंगे, वह उन्हें मान्य होगा। मुबारिकपुर क्षेत्र में घग्गर नदी पर चार करोड़ की लागत से बनाए गए काजवे और डेराबस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचएआई की तरफ से बनाए गए फ्लाईओवर को अपने कार्यकाल का मील का पत्थर बताया। जबकि शहर निवासियों से वायदे के मुताबिक डेराबस्सी बस अड्डे और काउंसिल दफ्तर निर्माण न करवाने का मलाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलका विधायक एनके शर्मा ने कहा कि सैनी की तरफ से अपनी मर्जी से इस्तीफा देकर मिसाल पेश की गई है। इस बारे में समूह काउंसलरों के साथ चर्चा करने के बाद अगला फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले प्रधान का चयन काउंसलरों की सहमति से किया जाएगा।
डेराबस्सी काउंसिल में कुल 19 वार्ड हैं। बीते चुनाव के दौरान सभी सीटों पर अकाली दल और भाजपा ने जीत हासिल की थी। राज्य में सरकार बदलने के बाद अकाली दल का एक पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गया था और इस समय काउंसिल में 18 पार्षद अकाली दल और भाजपा के हैं। काउंसलरों का बहुमत होने के कारण हरजिंदर सिंह रंगी के प्रधान बनने में कोई भी रुकावट नहीं आएगा।



शादी की 21वीं वर्षगांठ पर की घोषणा
सैनी की तरफ से विवाह की 21वीं सालगिरह पर इस्तीफा दिया गया है। 25 फरवरी 2015 को नगर काउंसिल का चुनाव हुआ था। 9 मार्च को वार्ड नंबर-9 के अकाली पार्षद भूपिंदर सिंह सैनी को सभी काउंसलरों की सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था। अब वार्ड-12 के अकाली काउंसलर हरजिंदर सिंह रंगी को प्रधान नियुक्त किया जाएगा।

कैप्शन-प्रधान के घर इक्ट्ठे फोटो खिचवाते हुए भुपिंद्र सैनी व अपने वाले प्रधान हरजिंदर सिंह रंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed