फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   2 crore fraud in Zirakpur; two arrested for setting up a fake company

Mohali News: जीरकपुर में दो करोड़ रुपये की ठगी, फर्जी कंपनी बनाकर दो गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
2 crore fraud in Zirakpur; two arrested for setting up a fake company
जीरकपुर। निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जीरकपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन




आरोपियों ने ''एमी गोज'' नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई थी। उन्होंने ''एमी गोज एफएक्स'' नामक एक कथित फर्जी सॉफ्टवेयर भी तैयार किया। इस सॉफ्टवेयर में निवेशकों को डॉलर में बढ़ता मुनाफा दिखाया जाता था। इससे निवेशकों का विश्वास जीतकर उनसे लगातार निवेश कराया गया। मिलाप नगर निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। प्रदीप कुमार ने नवंबर 2023 से जुलाई 2026 के बीच बड़ी रकम निवेश करने का आरोप लगाया। शुरुआत में आकर्षक प्रतिफल का दावा किया गया, लेकिन बाद में पैसा वापस नहीं मिला।
विज्ञापन




जांच और अपील

पुलिस ने डेराबस्सी के गांव पंडावाला निवासी कुलबीर सिंह और बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी के संकेत मिले हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी की रकम और बैंक खातों के बारे में पूछताछ होगी। अन्य सहयोगियों और पीड़ितों की संख्या का भी पता लगाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed