{"_id":"67fc20113c41e47ec10ed858","slug":"19-lakh-rupees-were-collected-to-build-a-house-and-thieves-took-away-jewelry-worth-seven-lakhs-mohali-news-c-71-1-spkl1019-127816-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: घर बनाने के लिए जुटाए 19 लाख रुपये और सात लाख के गहने ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: घर बनाने के लिए जुटाए 19 लाख रुपये और सात लाख के गहने ले गए चोर
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। दीवार फांदकर आया एक व्यक्ति सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर से सात लाख रुपये के गहने, 19 लाख की नकदी और चार मोबाइल फोन ले गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव उड्दन में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात के समय अज्ञात व्यक्ति उनके घर की दीवार फांदकर घुसा और सो रहे सभी सदस्यों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद अलमारी व संदूक में रखे करीब सात लाख रुपये के गहने, मकान बनाने के लिए जुटाए गए 19 लाख रुपये और चार मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। परिवार ने बताया कि वे रोज के मुकाबले शनिवार सुबह देरी से उठे तो उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाए जाने का शक हुआ। इसके बाद घर के कमरो में सामान बिखरा देखा तो बनूड़ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर बहादुर राम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है।