फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी पावरकॉम के ग्रिड में धमाके से लगी आग

डेराबस्सी पावरकॉम के ग्रिड में धमाके से लगी आग

Mon, 19 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी पावरकॉम के ग्रिड में धमाके से लगी आग
डेराबस्सी पावरकॉम के ग्रिड में धमाके से लगी आग
विज्ञापन

फायर बिग्रेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, रात साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति हुई बहाल

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
बरवाला मार्ग स्थित गांव सैदपुरा स्थित मेन 220 केवी ग्रिड में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे ग्रिड की ट्रेंच में बिछाई गई मोटी केबल जल गई और पैनल भी आग की चपेट में आ गए। डेराबस्सी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद से शहर समेत आसपास के इलाके में बिजली सप्लाई गुल हो गई, जो रात 9:30 बजे बहाल हुई।
जानकारी के मुताबिक, आग करीब 3:45 बजे ग्रिड के बाहर एक ट्रांसफार्मर में लगी, जो बिजली केबल में स्पार्क के साथ ग्रिड के पैनल्स तक जा पहुंची। इससे बिजली सप्लाई बंद हो गई। फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दोपहर बाद 3:55 बजे मिली। आग बुझाने में करीब 40 लीटर फोम का इस्तेमाल किया गया। पावरकॉम के सब डिवीजनल इंजीनियर अजितेश जिंदल ने बताया की आग के कारण ग्रिड को भारी नुकसान हुआ है। करीब चार किलोमीटर केबल जल गई है। इसके अलावा पैनल, सर्किट और ब्रैकट्स भी जल गए हैं। उन्होंने बताया कि आग ट्रांसफार्मर से लगी थी पर बिजली का ऑटो कट न होने से केबल में स्पार्क के साथ आग पैनल तक पहुंच गई। आग लगने से सैदपुरा ग्रिड के तहत आठ गांव, डेराबस्सी शहर और सैदपुरा के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली सप्लाई सुचारू करने के लिए विभाग की आधा दर्जन से अधिक टीमें जुटी थी।
विज्ञापन


आग में जले ब्रेकर
आग पावरकॉम के कंट्रोल रूम में लगी। जहां से शहर की बिजली सप्लाई कंट्रोल की जाती थी। आग में अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली सप्लाई करने के लिए लगाए ब्रेकर भी जल गए, जिनमें एक की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। इस कारण पावरकॉम को बिजली आपूर्ति सुचारू करने में समय लग सकता है। शहर में सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के गुजरना पड़ा। शहर वासी बिजली सप्लाई चालू होने के बारे में जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed