{"_id":"5a81f9894f1c1bfe7e8b53e4","slug":"171518467465-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 के उप चुनाव के लिए जमा हुए दो नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 के उप चुनाव के लिए जमा हुए दो नामांकन
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-14 उप चुनाव : भाजपा उम्मीदवार ने भरा पर्चा
खरड़। नगर काउंसिल खरड़ के वार्ड नंबर 14 में हो रहे उप चुनाव के लिए सोमवार को रिटर्निंग अफसर खरड़ के दफ्तर में दो नामांकन पत्र जमा हुए। रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ ने बताया कि भाजपा के सुधीर गुलेरिया और सीमा गुलेरिया ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को नामांकन पत्र जमा कराने का आखिरी दिन है। कोई भी उम्मीदवार सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र जमा करवाने वाले उम्मीदवार को राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार खर्चा रजिस्टर व अन्य निर्देशों का पालन करना होगा। भाजपा उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र जमा करवाने के दौरान बीजेपी के जिला प्रधान सुशील राणा, शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की जिला प्रधान कुलदीप कौर कंग, विधानसभा हलका खरड़ के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह गिल, जिला देहाती प्रधान बलजीत सिंह कुंभड़ा, नरिंदर सिंह राणा, अमित शर्मा मंडल प्रधान खरड़ समेत बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा के नेता व समर्थक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- रिटर्निंग अफसर के कार्यालय में नामांकन पेपर जमा करवाते भाजपा के सुधीर गुलेरिया।