फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   17 People died with Corona first time in Mohali

महामारी : मोहाली में पहली बार कोरोना से एक साथ 17 लोगों की मौत और 918 संक्रमित मिले, रविवार को एक भी मरीज नहीं हुआ ठीक

Mon, 10 May 2021 02:10 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
17 People died with Corona first time in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोजाना कोरोना से लोगों की मौत हो रही है और नए संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार हुआ है कि रविवार को एक ही दिन में 17 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। साथ 918 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना काल में एक दिन में इस महामारी से मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से अब तक कुल 692 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा दस हजार पार कर 10693 पर पहुंच गया है। वहीं, ऐसा भी पहली बार हुआ है कि एक दिन में कोई भी मरीज ठीक होने की कोई खबर नहीं आई।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगो से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। अगर सभी सहयोग करेंगेे तो ही इस महामारी को मात दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या के अलावा जिला प्रशासन ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि इन मौतों ने प्रशासन को एक बार फिर नई रणनीति बनाने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि जिला प्रशासन पहले ही निजी अस्पतालों को कह चुका है कि जिन भी मरीजों की हालत गंभीर है। उनके बारे में प्रशासन को बताया जाए, साथ ही जरूरत पड़ने पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करें। इस दौरान डेेराबस्सी में 126, ढकोली में 219, लालड़ूू में चौबीस, बूथगढ़ में 27, घडुआं में 71, खरड़ में 150, कुराली में 29, बनूड़ में 19 और मोहाली शहरी इलाके में 253 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जानकारों की मानें तो प्रशासन की ओर से कटेंनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लेकिन वहां पर गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 54758 लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 43373 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को चार हजार लोगों का हुआ टीकाकरण
जानकारी के मुताबिक जिले में रविवार को 4704 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। इसमें फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। वहीं, जिले में अब तक 294338 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, जिले में 75 जगह सरकारी और 9 निजी अस्पतालों में टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed