फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   16-year-old minor pregnant, rape case registered against unknown

16 वर्षीय नाबालिग गर्भवती, अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

Mon, 14 Dec 2020 01:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
16-year-old minor pregnant, rape case registered against unknown
डेराबस्सी। जम्मू निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। उसका उपचार चंडीगढ़ के एक अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से सूचना मिलने पर जब पुलिस लड़की का बयान लेने के लिए पहुंची तो पीड़ित लड़की और उसके परिवार ने किसी भी तरह की कोई जानकारी पुलिस को देने से साफ मना कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही महिला सब इंस्पेक्टर के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन

इस संबंधी मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने बताया कि 8 महीने की गर्भवती एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद यह मामला पुलिस के ध्यान में आते ही जब पुलिस अधिकारी लड़की और उसके परिवार के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तो किसी ने भी इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस की ओर से कई बार परिवार से बातचीत कर सच्चाई जानने का प्रयास किया गया है, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। नाबालिग लड़की का परिवार जम्मू का रहने वाला है जो कुछ समय पहले ही डेराबस्सी क्षेत्र में रहने के लिए पहुंचा है। परिवार की ओर से कोई जानकारी या शिकायत न देने पर एक महिला सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed