फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   16 BSF jawans who fought terrorism were awarded Police Internal Security Medal

आतंकवाद से लोहा लेने वाले बीएसएफ के 16 जवान पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित

Thu, 19 Aug 2021 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
16 BSF jawans who fought terrorism were awarded Police Internal Security Medal
मोहाली। आतंकवाद और नकस्लवाद से लोहा लेने वाले 16 बीएसएफ जवानों को पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया। बुधवार को मोहाली स्थित बीएसएफ के पश्चिमी कमान मुख्यालय में एक सादे समारोह के दौरान यह पुरस्कार दिए गए। पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक सुरेंद्र पंवार ने अधिकारियों और जवानों को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीएसएफ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अहम सशस्त्र बल साबित हुआ है। बीएसएफ जवानों की वीरता को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने 28 जुलाई, 2018 को पुलिस आंतरिक सुरक्षा पदक की शुरूआत की थी। इस बार जो 16 पदक दिए गए हैं, उनमें से 10 पदक जम्मू-कश्मीर में सेवा दे रहे जवानों और अधिकारियों को व 6 पदक पूर्वोत्तर राज्यों में सेवा प्रदान कर रहे जवानों को दिए गए हैं। पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि यह पदक आतंकवाद असैा नकस्लवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के लिए दी गई सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अधिकारियों और जवानों के भीतर अधिक जोश और वीरता का संचार करेगा। उन्होंने बताया कि यह पदक वर्ष में दो बार उन पात्र बीएसएफ प्रहरियों को दिया जाता है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों या नकस्लवाद प्रभावित राज्यों में निरंतर दो वर्ष की सेवा की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed