फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   16.5 lacs fraud to get work permit in canada

कनाडा में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर साढ़े सोलह लाख ठगे

Sun, 06 Oct 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
16.5 lacs fraud to get work permit in canada
मोहाली। एक महिला ने वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर अटावा निवासी एक व्यक्ति से साढ़े सोलह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित तेजिंदर कुुमार ने अक्तूबर 2018 में एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी। इस मामले में सितंबर 2019 में केस दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक भी पुलिस उक्त महिला को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब पुलिस महिला के वारंट निकलवाने की तैयारी की है। वहीं, थाना फेज-एक के एसएचओ लखविंदर सिंह ने कहा कि महिला को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

तेजिंदर कुमार ने बताया कि उसके पड़ोसी ने सरू सिंह नाम की महिला के बारे में बताया था। वह उससे मिलने के लिए उसकी फैक्टरी में गया था। सरू सिंह ने कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर बीस लाख रुपये की मांग की थी। उनकी कुल 18 लाख रुपये की बात हुई थी। सरू ने उसे कहा था कि इस प्रक्रिया में तीन-चार महीने का समय लगेगा। उन्होंने पांच लाख रुपये एडवांस दिए थे। इसके बाद सरू ने उनसे सारे जरूरी दस्तावेज व पासपोर्ट ले लिए। फिर उसने एक वीडियो क्लिप वीडियो भेजी थी जिसमें उसके पासपोर्ट पर वीजा लगा दिखाया गया लेकिन इसमें उसका नाम तेजिंदर सिंह लिखा हुआ था। इस बारे में जब उसने पूछा तो उसे जवाब दिया कि उसका नाम वह एबेंसी से ठीक करवा देगी। इसके दो दिन बाद सरू सिह ने तेजिंदर कुमार के वीजे वाली वीडियो भेज दी। इसके बाद उसने उसके खाते में अपने भाई और पिता के खाते से पैसे ट्रांसर्फर कर दिए। इसके बाद सरू ने उसे विदेश भेजने के नाम पर टिकट भेजने की बात कही लेकिन कोई उचित जानकारी नहीं दी। इसके बाद उसने अपने वीजा की कॉपी किसी और व्यक्ति को दिखाई तो सारी पोल खुल गई।
विज्ञापन

दो लाख रुपये पिता के खाते में किए ट्रांसफर, बाकी के चेक हुए बाउंस
पोल खुलने के बाद पीड़ित ने जब सरू सिंह से पैसे वापस मांगे तो आरोपी महिला ने दो लाख रुपये उसके पिता में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद चौदह लाख पचास हजार रुपये के चेक दे दिए लेकिन वे बाउंस हो गए। इस संबंधी अक्तूबर 2018 मे उसने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी तो एसएसपी ने इस मामले की जांच एसएपी सिटी को सौंप दी। इसके बाद सरू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। इस संबंधी मामले के जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि महिला के पते पर पुलिस ने तीन वार परवाना भेजा लेकिन वह महिला वहां पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed