फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15.75 lakhs were cheated from two people in the name of sending abroad

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 15.75 लाख ठगे

Mon, 18 Dec 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
15.75 lakhs were cheated from two people in the name of sending abroad
मोहाली। मटौर पुलिस ने स्पाउस वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर 15.75 लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला एजेंट व उसके साथी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान छवि शर्मा व उसके पति अरविंदर कुमार शर्मा निवासी सेक्टर-48सी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी छवि पर इससे पहले भी 12 से 15 धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी महिला ने सेक्टर-70 में स्टार फ्यूचर एजुकेशन एंड इमीग्रेशन सर्विसेज के नाम से कंपनी खोली हुई थी। आरोपी महिला फरार बताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला संगरूर के गांव दयालगढ़ के रहने वाले गुरतेज सिंह ने एसएसपी मोहाली को 22 नवंबर को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था कि एक विज्ञापन के माध्यम से वह उक्त इमीग्रेशन कंपनी के संपर्क में आए। कंपनी प्रबंधक छवि शर्मा ने उन्हें सेक्टर-70 में अपनी कंपनी में बुलाया। उन्होंने कंपनी को अपनी बेटी सुमनप्रीत कौर और गुरसेवक सिंह निवासी गांव लोहा खेड़ा जिला संगरूर के साथ स्पाउस वीजा पर कनाडा भेजने के लिए कहा था। कंपनी प्रबंधक छवि शर्मा ने उन्हें भरोसा दिया कि वह कम समय में दोनों को वीजा लेकर दी जिसके बदले में उसने उससे 15.75 लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें न तो वीजा मिला और न ही कंपनी ने पैसे वापस किए। उन्हें पता चला कि छवि शर्मा दफ्तर बंद कर फरार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed