{"_id":"5d17d0fb8ebc3e3cf74fca94","slug":"156184189411-mohali-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नयागांव में तीन साल के बच्चे को लावारिस गाय ने लिया चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नयागांव में तीन साल के बच्चे को लावारिस गाय ने लिया चपेट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। नयागांव में लावारिस पशु मुसीबत बन गए हैं। शनिवार को एक लावारिस पशु ने तीन साल के बच्चे को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद से लोग भड़के हुए हैं। चेतावनी दी है कि अगर नगर काउंसिल ने लावारिस पशुओं पर शिकंजा नहीं कसा तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा जनता कालोनी वार्ड 15 व 16 वाली गली में शाम 7 बजे हुआ। तीन साल का आर्यन लावारिस पशु को गेट से रोटी खिलाते हुए थोड़ा आगे निकल गया। इतने में पीछे से आ रहे दूसरे पशु ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह पेट के बल पहले वाले पशु के पैरों में गिर गया। पास में ही एक महिला कुसुम यह देखकर चिल्लाती हुई बच्चे को बचाने दौड़ी। लेकिन तब तक पशु ने आर्यन को लातें मारकर चोटिल कर दिया। बच्चे के पैर में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद दोनों पशु वहां से चले गए। काफी लोग वहां जमा हो गए।
बच्चे की मां माया ने कहा कि कितनी ही बार नगर काउंसिल को लावारिस पशुओं पर लगाम कसने के लिए पत्र लिख चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों में गुस्सा है कि यदि मासूम बच्चे के साथ कुछ अनहोनी हो जाती तो जिम्मेदारी किसकी होती।