फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मुख्यमंत्री के पड़ोसी नयागांव वासी पानी को तरसे

मुख्यमंत्री के पड़ोसी नयागांव वासी पानी को तरसे

Fri, 07 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पड़ोसी नयागांव वासी पानी को तरसे
नयागांव। पंजाब के मुख्यमंत्री के पड़ोसी होने के बावजूद नयागांव के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पानी के कनेक्शन तो वाटर सप्लाई विभाग ने दे दिए है, लेकिन पानी की सुविधा देने में कोताही बरती जा रहीं है। वार्ड 18 के लोगों ने बताया कि उनके इलाके में लंबे समय से पानी की सप्लाई ठप है। भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई बाधित होने से उन्हें हर रोज मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रजत चौधरी, सन्नी, विनोद कुमार समेत कई महिलाओं ने बताया कि पानी की समस्या के बारे में कई बार वाटर सप्लाई अधिकारियों को बताने के बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। पानी की समस्या वार्ड 5 में भी बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि इलाके में करीब एक महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। इलाका वासियों ने कुछ दिन पहले जल सप्लाई विभाग पर आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से उन्हें परेशान करने के लिए गंदे पानी की सप्लाई का तर्क देकर पानी की पाइपें चेक करने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन इतने दिन से जल सप्लाई विभाग फाल्ट नहीं ढूूंढ पाया। पहले से उखाड़ी सड़क को बंद किए बिना ही दूसरी सड़क उखाड़ दी गई। ऐसे में पानी सप्लाई बाधित है और लोगों को पानी के टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि वार्ड 20 में जल सप्लाई विभाग के जेई सतपाल की टीम ने वीरवार दोपहर ढाई बजे दबिश देकर दस से पंद्रह पानी की मोटरें जब्त कर उनके चालान भी काटे। इससे वहां माहौल गर्मा गया था। लोगों का आरोप था कि अगर जल सप्लाई विभाग सही मात्रा में अच्छे प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई दे तो उन्हें क्या जरूरत है इतने मंहगे दामों पर मोटर खरीदकर लाने में और बिजली की अलग से खपत करने में। इस संबंध जब जेई से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
----बॉक्स
कई बार अलग-अलग लोगों द्वारा वाटर सप्लाई के लिए जेई के अलावा जनता कालोनी में रहने वाले वाटर सप्लाई कर्मचारी को इस बारे में बता चुके हैं। इसके बाद भी स्थायी हल नहीं हो पाया। यहां के पार्षद भी इतने सुस्त हैं कि वह भी अपने वार्ड वासियों की समस्या को लेकर कभी सामने नहीं आए।

-सन्नी, निवासी जनता कालोनी।
----बॉक्स
पानी न आने से कई बार किराये पर रेहड़ी लेकर पानी के डिब्बे दूर दराज से भरकर लाने पड़ते हैं। विभाग को समस्या का जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए।
-रजत चौधरी, निवासी जनता कालोनी।

क्या कहते हैं अधिकारी
वार्ड नंबर-5 में पानी की सप्लाई संबंधी जब एक्सईएन साहिल शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि लाइट की वजह से लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा और कई बार पानी की मोटर सड़ जाती है, जिसे ठीक होने में तीन दिन लगते हैं। टीम को पानी का फाल्ट चेक करने के लिए भेज दिया है। जल्द ही लोगों की समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed