फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दोपहिया वाहनों के लिए खुला मुबारिकपुर अंडरपास

दोपहिया वाहनों के लिए खुला मुबारिकपुर अंडरपास

Tue, 04 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों के लिए खुला मुबारिकपुर अंडरपास
डेराबस्सी। रेलवे विभाग की ओर से अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर पड़ते मुबारिकपुर फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य अब पूरा होने के करीब पहुंच गया है। विभाग की ओर से पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे अंडरपास के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को इसे अस्थायी तौर पर दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। भारी वाहनों के लिए इसे कितने दिन में चालू किया जाएगा, इस बारे में अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। अंडरपास अपने निर्धारित समय से तकरीबन सवा साल देरी के साथ तैयार हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग की ओर से हलके में पहले 4 रेलवे फाटकों से निजात दिलाने के लिए अंडरपास बनाए जा चुके हैं जबकि मुबारिकपुर, इस्सापुर, जीरकपुर में पड़ते ढकोली व बलटाना के हरमिलाप नगर, लालड़ू क्षेत्र में पड़ते लैहली रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण होना बाकी था। मुबारिकपुर सड़क पर हर समय भारी यातायात होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती थी। लोगों की ओर से लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग की जा रही थी। रेलवे विभाग ने जनवरी 2018 में अंडरपास का निर्माण चालू किया था, जिसे मार्च में पूरा करने का दावा किया गया था। विभाग की ओर से शुरू से ही काम में ढील बरती गई, जिस कारण काम निर्धारित समय से पिछड़ता गया।
विज्ञापन


यह हलके का पहला डबल लेन अंडरपास
शुरुआती दौर में पुराने फाटक पर भूमिगत सिग्नल के तारों को तबदील करने व बाद में मुबारिकपुर की ओर लगे दो पुराने वृक्षों की कटाई के कारण काम पूरा करने में देरी होती रही। इस सड़क पर यातायात ज्यादा होने के कारण हलके का यह पहला डबल लेन अंडरपास है। इससे पहले हलके में बनाए चारों अंडरपास सिंगल लेन हैं। मुबारिकपुर अंडरपास के निर्माण के लिए विभाग की ओर से 22 सीमेंट के बॉक्स स्थापित किए हैं। इनमें से 11-11 बॉक्स दोनों ओर स्थापित किए गए हैं जहां से यातायात गुजरेगा। इसके अलावा विभाग की ओर से सीमेंट के बॉक्स पर डबल लेन रेलवे लाइन भी तबदील कर दी है जहां से सफलता के साथ रेल गाड़ियां गुजर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीने के अंत तक हो सकता है पूरी तरह चालू
अंडरपास में से यातायात निकालने के लिए सड़क निर्माण काफी हद तक पूरा हो गया है। अब इसके निर्माण में बाकी बचे पैच वर्क व अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं। मौके पर कार्य कर रहे ठेकेदार के कर्मियों ने बताया कि जल्द ही उनकी ओर से यह अंडरपास रेलवे विभाग को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इसे महीने के अंत तक पूरी तरह से यातायात के लिए खोलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed