फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 new cases of dengue were reported in the district; total number became 813

Mohali News: जिले में डेंगू के 15 नए केस आए<bha>;</bha> कुल संख्या 813 हुई

Tue, 22 Oct 2024 06:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
15 new cases of dengue were reported in the district; total number became 813
मोहाली। जिले में सोमवार को डेंगू के 15 नए मामले आए हैं। इनको मिलाकर अब कुल संख्या 813 हो गई है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सजग है और यहीं वजह है कि अब धीरे-धीरे डेंगू के मामले कम होने लगे हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर ही पंजाब भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी वजह से अब राज्य में डेंगू के मामलों में 70 फीसदी की कमी आ चुकी है।
विज्ञापन

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह ने डेंगू को लेकर प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि डेंगू के मामलों में पंजाब में 70 प्रतिशत की कमी आई है। डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार सुबह विशेष सचिव स्वास्थ्य वरिंदर कुमार शर्मा के साथ डीसी आशिका जैन और डेंगू अभियान से जुड़े सभी विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हवा वाले कूलर के टैंक, फूलों के गमले, फ्रिज की पिछली ट्रे और पुराने टायरों या उनके घर के अंदर और आसपास किसी अन्य स्थान पर भी हो सकता है, जिसे हमें शुक्रवार को खाली कर देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साल पंजाब में डेंगू के 13,000 मामले थे, जबकि इस साल यह संख्या 2032 ही रह गई है। उन्होंने कहा कि इस बार डेंगू के कारण कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मोहाली में भी डेंगू के मामलों की संख्या पिछले साल के 1325 मामलों की तुलना में काफी कम है और कोई जान का नुकसान भी नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को शहरी क्षेत्रों में स्थानीय संस्थाओं, ग्रामीण विकास और ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभागों जैसे सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके अधिक सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालने के लिए राज्य से 20 लाख विद्यार्थियों को जीवन के बुनियादी स्वास्थ्य कौशल के माध्यम से सिखाया जाएगा। राज्य में चिकनगुनिया के मामलों में 90 प्रतिशत की कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू के लार्वा को नष्ट करने और लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर ब्रीडिंग चेकिंग गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही वे डिप्टी कमिश्नर से डेंगू मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्वास्थ्य मंत्री को डेंगू मच्छर के लार्वा और उसे नष्ट करने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed