फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 buffaloes died due to electric shock in the pond

Mohali News: 15 भैंसों की तालाब में करंट आने से मौत

Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
15 buffaloes died due to electric shock in the pond
कुराली। गांव चकला में रहने वाले एक गुज्जर परिवार की 15 भैंसें बिजली का करंट लगने से मर गईं, जबकि दो भैंसों को बचा लिया गया। पीड़ितों के मुताबिक तालाब के ऊपर से गुजर रहे बिजली कंडक्टर तार के टूटकर तालाब में गिरने से हुई है। इसी कारण तालाब के पानी में करंट उतरा था। प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से माजरी जट्टा का रहने वाला गुज्जर परिवार अब गांव चकला में रह रहा है और भैंस पालन का व्यवसाय करता है। वीरवार शाम जब यह परिवार अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए निकटवर्ती गांव संतपुर चुपकी के तालाब पर ले गया था। इसी दौरान भैंसें तालाब के पानी में आए करंट की चपेट में आ गईं। 15 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भैंसों को पानी पिलाने ले जाने वाले गामा गुज्जर ने बताया कि वह सुबह भी भैंसों को इसी तालाब से पानी पिलाने लाए थे। उस समय तो सब कुछ ठीक था, लेकिन शाम को जब उनकी भैंसें तालाब में उतरीं तो वे पानी में करंट की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि यह घटना तालाब के ऊपर से गुजर रहे बिजली कंडक्टर तार के टूटकर तालाब में गिरने से हुई है। इसी कारण तालाब के पानी में करंट उतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बताया कि कई दिनों से तार टूटकर तालाब में गिरी हुई है, लेकिन सुबह बिजली न होने से हादसा टल गया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस बीच पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने मामले की जांच और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed