फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1497 people corona infected in Mohali district, one died

मोहाली जिले में 1497 लोग कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sun, 16 Jan 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
1497 people corona infected in Mohali district, one died
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से प्रशासन ने पाबंदियों की समय सीमा अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दी है। शनिवार को 1497 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए और एक व्यक्ति की संक्रमण से जान चली गई। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि शुक्रवार को सेहत विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए 4479 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, इनमें से 1497 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि राहत की खबर है कि 563 लोगों ने संक्रमण को मात दी है। जिले में अभी तक 77694 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, इनमें से 69870 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1080 लोग कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को आए मामलों में सबसे ज्यादा मोहाली से 578, ढकोली से 336, डेराबस्सी से 212, खरड़ से 196, घडुआं से 84, बूथगढ़ से 38, बनूड़ से 24, लालड़ू से 22 और कुराली से 7 केस शामिल हैं। इनके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 6744 हो गई है। वहीं, इन मरीजों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि बिना वजह अपने घरों से बाहर न निकलें और मार्केट में एक दूसरे से सामाजिक दूरी कम से कम 6 फीट बनाकर रखें और दुकानदार भी दुकान में ज्यादा लोगों को एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed