{"_id":"645aacce14c58c91d306bcb6","slug":"1450-lakh-cheated-in-the-name-of-sending-abroad-accused-woman-sent-to-judicial-custody-mohali-news-c-71-1-mli1002-402-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 14.50 लाख ठगे, आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर 14.50 लाख ठगे, आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा
Wed, 10 May 2023 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 10 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 14.50 लाख ठगे, आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 14.50 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार महिला ट्रैवल एजेंट सरू सिंह का रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस मामले में चंडीगढ़ निवासी तेजिंदर कुमार ने शिकायत दी थी कि महिला सरू सिंह ने उसका कनाडा का वर्क परमिट बनवाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी। इसकी 18 लाख रुपये पर पुष्टि की बात हो गई थी। उसने उनसे एडवांस के तौर पर 5 लाख रुपये लिए थे। बाद में उसने अपने वीजा का वीडियो क्लिप भेजा और उसने उसको कुल 16 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बाद जब उसने उन टिकटों की कोई रसीद नहीं दी तो पीड़ित ने उक्त वीजा की कॉपी अन्य लोगों को दिखाई, जिससे उन्हें पता चला कि यह वीजा फर्जी है।
इसके बाद चारों दावेदारों के जोर देने पर सरू सिंह ने अपने पिता राम मूर्ति के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर करवाकर 14 लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया था, जो बैंक में जमा करवाने के बाद बाउंस हो गया। तेजिंदर कुमार ने इसकी 2019 में शिकायत की थी। इसके बाद वह गिरफ्तारी से बच रही थी। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह मंड ने कहा कि उसे दो दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था और दो दिन के रिमांड पर लिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।