{"_id":"5b9041ae867a557e876d814e","slug":"141536180654-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास एकड़ में बनेग समगौली सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास एकड़ में बनेग समगौली सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत रैकिंग में आने वाले समय में मोहाली का स्तर उठेगा। रैकिंग में गिरने का सबसे बड़ा कारण सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की रुकावट जल्द दूर होगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए गमाडा ने 50 एकड़ जगह एक्वायर कर नगर निगम को देे दी है। अब वहीं पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनेगा। इसमें अब गमाडा कलस्टर की 15 व गमाडा पटियाला कलस्टर की 22 नगर निगम व कमेटियां हिस्सेदार होंगी।
उनका कूूड़ा समगौली में आएगा। वहीं, मोहाली इस प्रोजेक्ट में नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। इसके लिए जल्द ही नगर निगम एक मीटिंग बुलाएगा, जिसमें इलाके के पार्षदों को इस संबंधी विस्तार से बताया जाएगा। बुधवार को हुई हाउस की मीटिंग में इस प्रस्ताव को भले ही पेंडिंग रखा गया, लेकिन आने वाली हाउस की मीटिंग में इस संबंधी प्रस्ताव लाया जाएगा।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने का मामला काफी समय से अटका हुआ था। बीच में मामला कोर्ट तक भी गया था। बुधवार को हुई नगर निगम की मीटिंग में मेयर कुलवंत सिंह ने बताया कि जल्दी ही प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट हरियाणा मॉडल पर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में शहर की जरूरत है। ऐसे में इसे ढीला नहीं छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
वे नहीं चाहते कि भविष्य के इस प्रोजेक्ट पर जल्दबाजी में कोई फैसला न लिया जाए। इसके लिए बाकायदा प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन दी जाएगी, जिसमें सारी बात को विस्तार से पार्षदों के सामने रखा जाएगा। इस पर हाउस में मौजूद सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जता दी। इसके बाद प्रोजेक्ट को फिलहाल पेंडिंग रखा दिया गया था।