फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस विभाग में अब तक का सबसे बड़ा तबादला..

जीरकपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस विभाग में अब तक का सबसे बड़ा तबादला..

Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस विभाग में अब तक का सबसे बड़ा तबादला..
एएसपी-कम-डीएसपी हरमन हंस का तबादला, भेजा पटियाला
विज्ञापन

सिमरनजीत सिंह लंग को बतौर डीएसपी का चार्ज सौंपा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जहां सूबे के अंदर विभाग के अधिकारियों की तबदीलियों का दौर जारी है, उसी तरह जिले में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। बीते दिनों जहां पुलिस विभाग, नगर काउंसिल और पावर कॉम विभाग में फेरबदल किए गए, इसी कड़ी में अब पुलिस विभाग में एएसपी-कम-डीएसपी स्तर के बड़े अधिकारी का तबादला किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पंजाब सरकार को कहा गया कि जो अफसर पिछले 3 वर्ष से एक ही स्टेशन पर तैनात हैं या ऐसे अफसर जो राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर गृह जिलों में तैनात हैं, उनको तुरंत बदला जाए।
जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार, एएसपी-कम-डीएसपी का कार्यभार देख रहे हरमन हंस को तबदील किया है। उनको पटियाला जिला पुलिस भेजकर थाना सिटी-1 का एसपी नियुक्त किया गया है। उनकी खाली हुई सीट पर सिमरनजीत सिंह लंग को बतौर डीएसपी चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि बीते दिनों डेराबस्सी के अधीन आने वाले पावर कॉम विभाग जीरकपुर में बतौर एक्सईएन एनएस रंगी को तबदील करते हुए उनकी जगह लुधियाना से आए एक्सईएन सुखजीत सिंह को चार्ज सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed