{"_id":"5a906fc64f1c1bb0098b4bb7","slug":"11519415238-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमाडा को याद आया एयरपोर्ट रोड, रिपयेर का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमाडा को याद आया एयरपोर्ट रोड, रिपयेर का काम हुआ शुरू
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमाडा को याद आया एयरपोर्ट रोड, रिपेयर शुरू
काफी समय से खस्ता हाल था रोड, लोगों को होती थी परेशानी
रोड सेफ्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर, लोगों को मिलेगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
विवादित एयरपोर्ट रोड की ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने सुध ले ली है। खस्ता हाल रोड की री-कारपेटिंग का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही गमाडा की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए रोड सेफ्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जा रहा है। लोगों से अपील की है कि वह निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं। उम्मीद है कि री-कारपेटिंग का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस रोड पर लोगों का सफर काफी हद तक आसान हो जाएगा।
गमाडा ने कुछ समय पहले ही एयरपोर्ट रोड बनाया था। यह सड़क 200 फुट चौड़ी है, जो खरड़ से लेकर जीरकपुर स्थित अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मिलती है। भविष्य में यह रोड रिंग रोड के रूप में काम करेगा। यह सड़क बनने के कुुछ समय बाद ही धंसने लगी थी। सूबे में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद इस रोड की विजिलेंस जांच हुई। जांच के दौरान इसमें बड़े स्तर पर खामियां सामने आई थी। इस रोड को बनाने के दौरान मानकों को पूरा नहीं किया गया था। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। वहीं दूसरी तरफ एक कमेटी बनाई गई थी, जिसके निर्देश पर गमाडा द्वारा रोड की मरम्मत का काम शुरू किया गया था। लेकिन इसी बीच मौसम ठंडा होने के कारण गमाडा को बीच में काम रोकना पड़ा था। अब मौसम साफ होने के बाद गमाडा ने इस रोड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा काम की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। गमाडा अधिकारियों को उम्मीद है कि इससे आम लोगों को फायदा मिलेगा।
27 लाख की लागत से करवाया जा रहा काम
गमाडा द्वारा रिपेयर का काम करीब 27 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। यह काम जेएलपीएल के सेक्टरों से लेकर आगे तक होना है। इसके अलावा कुछ जगह गमाडा ने धंसी जगह में खुदाई करवाई है, उसकी भी मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा सड़क के किनारों और सेंटर में रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्लिप रोड का काम जोरों पर
गमाडा द्वारा एयरोसिटी के रिहायशी सेक्टरों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए स्लिप रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम जोरों पर चल रहा है। स्लिप रोड बनने के बाद लोगों को घर तक जाने के लिए ज्यादा दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।