फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पार्षद ने लोगों के साथ मिलकर उठाया झाडू

पार्षद ने लोगों के साथ मिलकर उठाया झाडू

Mon, 11 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
पार्षद ने लोगों के साथ मिलकर उठाया झाडू
बहुत लगाई आवाज, अब खुद करेंगे पार्कों को साफ
विज्ञापन

पार्षद ने इलाके के लोगों के साथ मिलकर उठाया झाड़ू
पार्कों में फैली गंदगी को साफ करने के लिए फेज 11 में मुहिम शुरू
पार्को की संभाल करने वाले ठेकेदार का रद्द हो ठेका
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर के पार्कों में सफाई न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस परेशानी को दूर करने के लिए पार्षदों ने खुद ही पार्कों की सफाई शुरू कर दी है। पार्कों की देखभाल और सफाई न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी ठेकेदार द्वारा सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा था। नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही के बाद अब पार्षदों ने लोगों के साथ मिलकर खुद ही पार्काें की सफाई करने का निर्णय लिया है।

फेज-11 के पार्षद हरदीप सिंह सराओ की अगुवाई में वहां के रेजिडेंट्स द्वारा पार्कों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत पार्षद और सीनियर सिटीजनों ने मिलकर पार्क में सफाई की और कूड़ा एकत्र कर डस्टबीन तक पहुंचाया। सराओ वार्ड नंबर-28 से पार्षद हैं, उन्होंने अपने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर यह मुहिम शुरू की है। पार्षद ने बताया कि शहर नगर निगम द्वारा पार्कों की देखभाल के लिए रखे गए ठेकेदार द्वारा उचित देखभाल नहीं की जा रही, इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या के हल के लिए उनको अब यह कदम उठाना पड़ा है ताकि लोगों को किसी प्रकार समस्या न आए और लोग पार्क में सैर व बच्चे खेल सकें। उन्होंने शहर के सभी पार्षदों से अपील की कि वह खुद अपने अपने वार्ड के पार्कों की सफाई के लिए लोगों के साथ मिलकर मुहिम चलाए। साथ ही उन्होंने शहर में पार्कों की देखभाल कर रहा ठेकेदार का ठेका रद्द करने की मांग भी की है। इस मौके करम सिंह भांगू, गुलजार सिंह सैनी, करम चंद, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लों और जसविंदर शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed