फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Punjab Board books to be delivered to doorsteps; agreement signed with the Postal Department.

Mohali News: पंजाब बोर्ड की किताबों की होगी घर-घर डिलीवरी, डाक विभाग से समझौता

Thu, 03 Sep 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Punjab Board books to be delivered to doorsteps; agreement signed with the Postal Department.
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिए पाठ्यपुस्तकों की घर-घर डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। इसके लिए बोर्ड ने इंडिया पोस्ट के साथ समझौता किया है। अब विद्यार्थी बोर्ड के पुस्तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किताबें ऑर्डर कर सकेंगे और डाक के जरिए उन्हें घर पर ही प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड देश का पहला शिक्षा बोर्ड है, जिसने पाठ्यपुस्तकों की बिक्री और डिलीवरी के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल की सुविधा शुरू की है। घर तक किताबें पहुंचाने के लिए बोर्ड और इंडिया पोस्ट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते पर बोर्ड सचिव सतकार सिंह बल और इंडिया पोस्ट की ओर से कुमार संजीव, आईपीओएस ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से इस वर्ष करीब 2.25 करोड़ पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। इनमें पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की 361 पुस्तकें शामिल हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में 97 डिलीवरी और पिकअप सेंटर भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी निर्धारित 15 प्रतिशत छूट वाली दरों पर किताबें खरीद सकेंगे। इंडिया पोस्ट के माध्यम से मामूली डाक शुल्क देकर पुस्तकें घर मंगवाई जा सकेंगी। इस सुविधा से विद्यार्थियों और अभिभावकों को किताबें खरीदने के लिए अलग से केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed