{"_id":"6a98878b7bb69a69ac090eb9","slug":"held-captive-in-the-flat-after-being-lured-into-conversation-assaulted-and-robbed-of-seven-lakh-rupees-via-upi-mohali-news-c-71-1-mli1017-146556-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बातों में उलझाकर फ्लैट में बनाया बंधक, मारपीट कर यूपीआई से उड़ाए सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बातों में उलझाकर फ्लैट में बनाया बंधक, मारपीट कर यूपीआई से उड़ाए सात लाख
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ स्थित मेट्रो सिटी प्लाजा में एक व्यक्ति को बातचीत के बहाने फ्लैट में ले जाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और धमकाकर उसके क्रेडिट कार्ड से करीब सात लाख रुपये ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद युवकों समेत एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल निवासी 38 वर्षीय पंकज गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह निजी नौकरी करता है। 26 अगस्त की शाम करीब सात बजे वह मेट्रो सिटी प्लाजा के सामने ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां तीन युवकों से उसकी बातचीत हुई। युवकों ने अपना परिचय फतेहाबाद, हरियाणा निवासी के रूप में दिया। इनमें एक ने नाम राजेश, दूसरे ने तनीस बताया, जबकि तीसरे ने नाम नहीं बताया।
पंकज के अनुसार तीनों उसे बातों में उलझाकर प्लाजा की दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 56 में ले गए और दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीनकर पासवर्ड व यूपीआई पिन पूछा गया। इसके बाद मोबाइल से जुड़े दो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूपीआई से करीब सात लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे बाहर निकाल दिया। अगले दिन पंकज दोबारा फ्लैट पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।