{"_id":"67ddce8d1369733d94010adf","slug":"101-villages-of-derabassi-will-get-clean-water-mohali-news-c-71-1-mli1005-126878-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेराबस्सी के 101 गांवों को मिलेगा साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेराबस्सी के 101 गांवों को मिलेगा साफ पानी
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब सरकार ने डेराबस्सी के 101 गांवों में नहर के जरिये स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। इस परियोजना के सिरे चढ़ाने के लिए 26 दिसंबर 2024 को आरडी 100 पर अर्नौली डिस्ट्रीब्यूटरी से 11 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने के लिए एनओसी जारी की गई थी।
फिलहाल, परियोजना की व्यवहार्यता की पुष्टि और डीपीआर तैयार करने के लिए फील्ड सर्वेक्षण किया जा रहा है। आगामी चार माह में परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। यह जानकारी पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में डेराबस्सी के 50 हजार से ज्यादा लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा। परियोजना शुरू होने के बाद, स्वच्छ पानी की आपूर्ति के साथ-साथ निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
इस परियोजना के तहत पानी को घनौर ब्लॉक से होकर बहने वाली अर्नौली डिस्ट्रीब्यूटरी से लाया जाएगा। पानी को भगौरा गांव से पंप कर पाइपलाइन के जरिये सरसीनी गांव में ले जाया जाएगा, जहां जल विभाग द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का प्रस्ताव है। यहां से नहरी पानी को प्लांट में ट्रीट कर सप्लाई दी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना का स्वागत किया है, क्योंकि डेराबस्सी क्षेत्र लंबे समय से जल संकट और प्रदूषित पानी की समस्या से जूझ रहा है।