{"_id":"8b84eb584d24b7962f25f9459fbd820b","slug":"minor-maid-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग नौकरानी ने व्यापारी पर लगाया दुराचार, गर्भपात का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग नौकरानी ने व्यापारी पर लगाया दुराचार, गर्भपात का आरोप
अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 27 Sep 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में जालंधर के भार्गव कैंप पुलिस ने नाबालिग नौकरानी के साथ दुराचार व अस्पताल में गर्भपात करवाने के आरोप में यहां के दो अस्पतालों में छापामारी कर वहां रिकार्ड को खंगाला ताकि यह पता लगाया जा सके कि लड़की का गर्भपात इनमें से किस अस्पताल में किया गया है।
वीरवार रात को जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस के भार्गव कैंप थाने में नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर शू कारोबारी हरबंस ढल्ल, उनकी पत्नी और पुत्रवधू पर केस दर्ज किया गया था। लड़की की मां का कहना था कि 65 साल के हरबंस ढल्ल की मान नगर स्थित कोठी में उसकी बेटी काम करती थी।
मौका पाकर हरबंस ढल्ल ने उससे दुराचार किया। 16 साल की किशोरी जब गर्भवती हो गई तो हरबंस ढल्ल, उसकी पत्नी व बहू उसको अस्पताल ले गए, जहां उसका गर्भपात करवा दिया गया। पुलिस ने वीरवार रात को केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और वहां के रिकॉर्ड को खंगाला। वहां रिकॉर्ड से कुछ न मिलने पर यह आशंका पैदा हो गई कि पास ही स्थित दूसरे अस्पताल में कहीं किशोरी का गर्भपात न किया गया हो। पुलिस की टीम ने अस्पताल के रिकार्ड को भी छाना। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल सिविल अस्पताल से करवाकर उसके धारा 164 के तहत बयान कमलबद्ध किए हैं।
किशोरी के टेस्ट कर रहे हैं : एसीपी
एसीपी रविंदरपाल संधू का कहना है कि दोनों अस्पतालों के चिकित्सकों ने कहा कि उनके यहां किशोरी का गर्भपात नहीं करवाया गया है। ऐसे में इस केस की गहन छानबीन शुरू की जा रही है ताकि असलियत सामने आ सके। पुलिस की तरफ से नाबालिग का मेडिकल व कुछ टेस्ट सिविल अस्पताल से करवाए जा रहे हैं।