फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Medicines stolen from Moga Civil Hospital

Punjab: मोगा सिविल अस्पताल में हुई चोरी, लाखों रुपये की दवाइयां चुरा ले गए चोर, पुलिस कर रही जांच

Wed, 22 Oct 2025 06:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Oct 2025 06:27 PM IST
सार

मोगा सिविल अस्पताल में मेडिसिन स्टोर से दवाइयों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दीपावली की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया और 11 हजार बुफरीनोरफिन की गोलियां चोरी कर लीं। 

विज्ञापन
Medicines stolen from Moga Civil Hospital
अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा सिविल अस्पताल में एक बार फिर से चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दीपावली की रात अज्ञात चोरों ने अस्पताल के मेडिसिन स्टोर रूम से बुफरीनोरफिन 0.2 एमजी की लगभग 11 हजार गोलियां चोरी कर लीं। चोरी का यह सामान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। चोर खिड़की तोड़कर अस्पताल के अंदर घुसे और स्टोर रूम की अलमारी तोड़कर दवाइयों की चोरी कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह दवा नशे के आदी मरीजों को उपचार के लिए दी जाती है और इस स्टोर से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और हेल्थ सेंटर्स में सप्लाई की जाती है। घटना 20 अक्तूबर रात की है। 21 अक्तूबर की सुबह जब स्टोर खोला गया तो चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद मेडिसिन स्टोर इंचार्ज ने पुलिस को सूचित किया, जिस पर डीएसपी सिटी और थाना सिटी साउथ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लगभग एक माह पहले ही खस्ता हाल बिल्डिंग में चल रहे पुराने मेडिसिन स्टोर को अस्पताल के एएनएम स्कूल के हॉल में शिफ्ट किया गया था। चोरी भी सिर्फ बुफरीनोरफिन की गोलियां हुई हैं। बेहद सफाई और योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोगा सिटी साउथ के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मोगा सिविल अस्पताल के मेडिसिन स्टोर से 20 अक्तूबर की रात बुफरीनोरफिन की 11 हजार गोलियों की चोरी होने की शिकायत मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed