फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Manpreet Badal Dimpy Dhillon and Amrita warring filed nomination for Giddarbaha by election

Punjab By Election: गिद्दड़बाहा में तिकोना मुकाबला, मनप्रीत बादल, डिंपी ढिल्लों और अमृता वड़िंग ने भरा नामांकन

Thu, 24 Oct 2024 06:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 24 Oct 2024 06:51 PM IST
सार

पंजाब की विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा उपचुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप प्रत्याशियों के बीच तिकोना मुकाबला है। दिनों दलों के उम्मीदवारों ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

विज्ञापन
Manpreet Badal Dimpy Dhillon and Amrita warring filed nomination for Giddarbaha by election
नामांकन पत्र दाखिल करतीं कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में चार विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए 25 अक्तूबर (शुक्रवार) नामांकन का आखिरी दिन है। एक दिन पहले वीरवार को गिद्दड़बाहा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल, आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और कांग्रेस की प्रत्याशी अमृता वड़िंग ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। ऐसे में अब इन तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच तिकोना मुकाबला बन गया है।
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने के दौरान मनप्रीत के साथ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू और अविनाश राय खन्ना मौजूद रहे। जबकि डिंपी ढिल्लों के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा मौजूद रहे। वहीं अमृता वड़िंग के साथ उनके पति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया मौजूद रहे। 
विज्ञापन


अमृता वड़िंग बोलीं- मेरा किसी से मुकाबला नहीं
वीरवार को सबसे पहले करीब साढ़े 12 बजे मनप्रीत बादल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके बाद डिंपी ढिल्लों और फिर करीब सवा तीन बजे अमृता वड़िंग ने नामांकन दाखिल किए। डिंपी व अमृता वड़िंग ने नामांकन दाखिल करने से पहले धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होकर माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग ने कहा कि उनका किसी के साथ मुकाबला नहीं है। कांग्रेस को लोग दिल से चाहते हैं। पिछले तीन बार के चुनाव में पार्टी की जीत हुई है। इस बार भी बड़े मत से जीत हासिल की जाएगी। अमृता वड़िंग ने कहा कि हलके में विकास पहले की तरह चलते रहेंगे। लोगों की प्रत्येक मांग को पूरा किया गया है और आगे भी करेंगे।


पहले नहीं था चुनाव लड़ने का इरादा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पहले तो गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ने का मन नहीं था क्योंकि लोकसभा चुनाव की थकावट अभी तक नहीं उतरी है। फिर दिमाग में आया कि जिन लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया। इतनी बड़ी पदवी दी। उन लोगों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। इसलिए वे खुद प्रचार में जुटे हुए हैं और अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed