फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man murder in Kiratpur sahib police investigated

कीरतपुर में व्यक्ति की हत्या: घटना के बाद मचा हड़कंप, झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Aug 2024 11:17 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2024 11:17 AM IST
सार

पंजाब के कीरतपुर में व्यक्ति की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मगू (36) पुत्र भजन सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 कीरतपुर साहिब के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Man murder in Kiratpur sahib police investigated
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कीरतपुर साहिब में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति का शव कीरतपुर साहिब के नजदीक शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनिंदर सिंह उर्फ मगू (36) पुत्र भजन सिंह निवासी वार्ड नंबर 3 कीरतपुर साहिब के रूप में हुई है। जहां मृतक का शव मिला है वहीं उसकी बाइक नंबर पीबी 12 एबी 2334 भी मिली है। बाइक सड़क किनारे झाड़ियों में मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस इस जांच में जुटी है कि इस युवक को किस कारण से मारा गया है। परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed