फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man had raped woman by giving her marriage promise

शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार

Mon, 14 Oct 2013 10:23 PM IST
अमर उजाला, नवांशहर
अमर उजाला, नवांशहर Updated Mon, 14 Oct 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
man had raped woman by giving her marriage promise
विधवा को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने व पैसे लेने के आरोप में पुलिस ने राहों निवासी एक युवक के खिलाफ दुराचार करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह राहों में अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी, लेकिन कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई।

पति की मौत के बाद आरोपी उनके घर पहले तो अफसोस के बहाने आता रहा। इसके बाद उसने धीरे-धीरे घर में आना-जाना शुरू कर दिया और उसे अकेला देखकर उसने उसके साथ जिंदगी बिताने का वायदा किया।
विज्ञापन


उसने शादी का वायदा किया और शारीरिक संबंध बनाए। करीब सात माह तक वे पति-पत्नी के तौर पर रहे। जब इस बात का पता आरोपी के परिवार वालों को लगा, तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने विक्की की सलाह पर राहों का मकान बेच दिया और एक दूसरे गांव में आकर विक्की के साथ रहने लग गई। इसके बाद 5-6 बार कुछ गणमान्य लोगों के साथ बैठकर बात हुई और बाद में विक्की अपने माता-पिता के कहने पर भी उसके साथ शादी करने से मुकर गया।


पीड़िता ने बताया कि विक्की ने इस दौरान उससे काफी पैसे भी लिए। पुलिस के मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व दुराचार के आरोप में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed