{"_id":"62494b7415bd2560f04e8999","slug":"man-committed-suicide-in-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर: कमेटियों के लेन देन से परेशान युवक ने दी जान, दुकान में लगाया फंदा, सीसीटीवी में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर: कमेटियों के लेन देन से परेशान युवक ने दी जान, दुकान में लगाया फंदा, सीसीटीवी में हुआ कैद
Sun, 03 Apr 2022 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:54 PM IST
सार
सुसाइड नोट के अनुसार प्रभबीर सिंह ने धारीवाल में करियाने की दुकान करने वाले शिव अग्रवाल से कमेटियों के 22 लाख 30 हजार रुपये लेने थे। इसमें से चार लाख 30 हजार रुपये प्रभबीर सिंह को वापस मिल चुके थे। शेष राशि 18 लाख रुपये शिव अग्रवाल नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
आत्महत्या।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के थाना तिब्बड़ के अधीन आते गांव नंगल में शुक्रवार शाम दो बच्चों के पिता ने आत्महत्या कर ली। कमेटियों के लाखों रुपये के लेनदेन से परेशान व्यक्ति ने अपनी ही दुकान में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान प्रभबीर सिंह पुत्र मंजीत सिंह के रूप में हुई, जो गांव में ही करियाने की दुकान करता था।
विज्ञापन
थाना तिब्बड़ के प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि प्रभबीर सिंह की पत्नी रजवंत कौर के बयान के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शिव अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतक से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार प्रभबीर सिंह ने धारीवाल में करियाने की दुकान करने वाले शिव अग्रवाल से कमेटियों के 22 लाख 30 हजार रुपये लेने थे। इसमें से चार लाख 30 हजार रुपये प्रभबीर सिंह को वापस मिल चुके थे। शेष राशि 18 लाख रुपये शिव अग्रवाल नहीं दे रहा था। इस लेन-देन को लेकर शिव अग्रवाल प्रभबीर सिंह को धमकाता भी रहता था। इससे वह काफी परेशान था। इसी कारण उसने शुक्रवार शाम अपनी दुकान में ही आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन