फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Commit suicide in village aulakh of faridkot

Faridkot News: तलाकशुदा प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार, आहत युवक फंदे से लटका, कोटकपूरा का मामला

Wed, 29 Nov 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 03:15 PM IST
सार

गांव औलख की कुलदीप कौर ने बताया कि उसने अपने देवर के बेटे बलजिंदर सिंह को गोद लिया हुआ था। बलजिंदर सिंह की गांव की एक लड़की के साथ बातचीत थी, जिसकी करीब तीन साल पहले शादी हुई थी और तलाक के बाद वह उसके बेटे के साथ शादी करवाने की बात करती रहती थी। 

विज्ञापन
Man Commit suicide in village aulakh of faridkot
मृतक बलजिंदर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा के गांव औलख में प्रेमिका द्वारा शादी करवाने से इनकार करने पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह के रूप में हुई और इस मामले में पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर गांव की रहने वाली तलाकशुदा लड़की के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक के शव का बुधवार को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया गया और उसे वारिसों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस को दिए बयान में गांव औलख की कुलदीप कौर ने बताया कि उसने अपने देवर के बेटे बलजिंदर सिंह को गोद लिया हुआ था। बलजिंदर सिंह की गांव की एक लड़की के साथ बातचीत थी जिसकी करीब 3 साल पहले शादी हुई थी और तलाक के बाद वह उसके बेटे साथ शादी करवाने की बात करती रहती थी। 
विज्ञापन


उस लड़की ने कुछ दिन पहले उसके बेटे से शादी करवाने से इनकार कर दिया था जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसकी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed