फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man accused of raping a minor girl in Abohar has been arrested In Punjab

Punjab: अबोहर में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया मेडिकल

Fri, 02 Jan 2026 06:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jan 2026 06:19 PM IST
सार

एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवा दिया गया है और आज उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले की गहन पूछताछ की जा सके।

विज्ञापन
man accused of raping a minor girl in Abohar has been arrested In Punjab
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबोहर के थाना खुईयां सरवर क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आने पर सूचना मिलते ही खुईयां सरवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कल रात ही आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र लगभग 50 वर्ष है। वह विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा आरोपी को अस्पताल लाकर उसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान आरोपी के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है और उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी का मेडिकल करवा दिया गया है और आज उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले की गहन पूछताछ की जा सके। इधर, अबोहर की नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया और बजरंग दल हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सोनी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की कि आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed