{"_id":"667ef4a66704a96adb0cc558","slug":"youth-from-ropar-in-malaysia-dies-under-mysterious-circumstances-ropar-news-c-77-1-spkl1039-100741-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मलयेशिया में रोपड़ के युवा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: मलयेशिया में रोपड़ के युवा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
Fri, 28 Jun 2024 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोपड़। अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का सपना लेकर पांच साल पहले सन 2019 में काम करने गए रोपड़ निवासी सतीश कुमार की मलयेशिया में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
मलयेशिया में सवाज सेवा संस्था दसवंद सेवा के प्रयासों से सतीश कुमार का शव भारत लाया जा सका और रोपड़ में सतीश कुमार का परिवार उनका संस्कार कर सका। जैसे ही सतीश का शव रोपड़ पहुंचा, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार सतीश की शादी के लिए रिश्ता तलाश रहा था, लेकिन परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। सतीश के पिता राम दास ने बताया कि उन्हें यही पता चला है कि सतीश कुछ दिन से बीमार चल रहा था, पर उसने अपनी बीमारी के बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया। उन्होंने बताया कि सतीश का वर्क वीजा दो महीने पहले खत्म हो चुका था और वह वापस लौटने की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि मलयेशिया में एक ट्रैवल एजेंट ने सतीश को दस्तावेज दिए थे जो कि फर्जी निकले जिसे लेकर भी सतीश परेशान चल रहा था। सतीश कुमार का परिवार गहरे सदमे में है,फर्जी दस्तावेज देने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की भी मांग कर रहा है।