फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth commits suicide for pressurizing girl to marry

युवती से शादी करने का दबाव बनाने पर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 05 Sep 2022 05:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide for pressurizing girl to marry
बठिंडा। प्रताप नगर निवासी युवक ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक रोहित शर्मा के पिता देस बंधू का आरोप है कि महिला अनीता और राजिंदर उसके लड़के पर अदिति नामक युवती से शादी करने का दबाव बना रहे थे। थाना कैनाल पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में शामिल महिला अनीता और युवती अदिति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे आरोपी रजिंदर की गिरफ्तार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में देस बंधू ने बताया कि उसके लड़के रोहित शर्मा की अदिति नामक युवती के साथ जान पहचान थी। उन्होंने अपने बयान में बताया कि रजिंदर और उसकी पत्नी अनीता लगातार उसके बेटे पर अदिति के साथ शादी करने का दवाब बना रहे थे। जिससे तंग परेशान होकर उसके बेटे ने रविवार को जहर निगल खुदकुशी कर ली। थाना कैनाल के एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर राजिंदर, अनीता और अदिति के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed