फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth commits suicide after quarrel with girlfriend

लुधियाना : प्रेमिका से फोन पर हुआ झगड़ा... युवक ने पीजी में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Sat, 07 Aug 2021 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide after quarrel with girlfriend
लुधियाना। दिल्ली नार्थ वेस्ट इलाके में पढ़ाई के बाद लुधियाना में नौकरी की तलाश में आए युवक ने प्रेमिका के साथ फोन पर हुए झगड़े के बाद अपने पीजी में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके साथी काम से लौटे। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पीजी मालिक को दी। इसके बाद थाना डिवीजन पांच पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक की पहचान मयूर टंडन (22) के रूप में हुई। उसका अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस कारण वह परेशान था और उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली नार्थ वेस्ट इलाके में रहने वाली नीतू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मयूर के परिजनों का आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

थाना डिवीजन पांच के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि मयूर टंडन ने दिल्ली में 12वीं तक पढ़ाई की थी। वह पढ़ाई खत्म करने के बाद महानगर में नौकरी की तलाश में आया था। वह यहां पर नौकरी के साथ पढ़ाई भी करना चाहता था। वह माडल ग्राम एक पीजी में रहने लगा। उसका अपनी प्रेमिका नीतू के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद मयूर परेशान हो गया। वह अपने पीजी के कमरे में ही था और उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब देर रात नौ बजे के बाद उसके साथी आए तो अंदर शव लटक रहा था। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि नीतू का पूरा पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed