{"_id":"66a7839edb48bf7a5d018035","slug":"youth-commit-suicide-in-ludhiana-case-registered-against-cousin-and-his-wife-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: रिश्तेदारों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, मौसेरा भाई करता था तंग, प्रेम संबंध का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: रिश्तेदारों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, मौसेरा भाई करता था तंग, प्रेम संबंध का है मामला
Mon, 29 Jul 2024 05:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:27 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक अपने ही रिश्तेदारों से परेशान था। दरअसर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक युवक ने अपने रिश्तेदारों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम संबंध से भी जुड़ा है। लुधियाना के ढंढारी कलां इलाके में रहने वाले विनित ने घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी की है। सोमवार को विनित के दादी का देहांत हुआ था। पूरा परिवार उसके अंतिम संस्कार में गया हुआ था। जब परिवार घर लौटा तो उनके होश उड़ा गए। घर पर विनित पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आरोप है कि विनित ने अपने मौसेरे भाई और उसकी पत्नी से परेशान होकर जान दे दी। थाना साहनेवाल के अधीन आने वाली चौकी कंगनवाल की पुलिस विनित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने विनित के रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विनित ऑटो चलाता था और उसकी अपने रिश्तेदारी में एक युवती के साथ अफेयर था। दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम संबंध थे। कुछ समय से उक्त युवती विनित के मौसेरे भाई के साथ संबंध में आ गई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद विनित का मौसेरा भाई उसे कमेंट करता था। विनित का मौसेरा भाई अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर विनित को नीचा दिखाने की कोशिश करता था। इस कारण कुछ दिन पहले दोनों की जमकर बहसबाजी भी हुई थी। मामला पुलिस थाना तक पहुंच गया था। अब फिर मौसेरे भाई उसे परेशान करने लगा था। इससे तंग आकर विनित ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस चौकी कंगनवाल के इंचार्ज एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।