फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   youth broke idols in 100 year old temple in Ludhiana

लुधियाना में तनाव: बस स्टैंड के पास बने 100 साल पुराने मंदिर में घुसे युवक ने तोड़ी मूर्तियां; लोगों ने पीटा

Thu, 26 Dec 2024 09:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Dec 2024 09:10 AM IST
सार

बस स्टैंड पर करीब 100 साल पुराना मंदिर है, जहां रोजाना सुबह-शाम लोग माथा टेकने आते हैं। मंगलवार एक व्यक्ति अचानक मंदिर के अंदर घुस गया। सभी ने सोचा कि वह माथा टेकने के लिए गया है, लेकिन अंदर जाते ही आरोपी ने मूर्तियां तोड़ कर खंडित करनी शुरू कर दीं।

विज्ञापन
youth broke idols in 100 year old temple in Ludhiana
लुधियाना पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

लुधियाना बस स्टैंड के मेन गेट के पास बने 100 साल पुराने शिव मंदिर में मंगलवार की रात को एक युवक घुस गया। अंदर घुसते ही उसने भगवान शिव, भगवान गणेश के साथ-साथ कार्तिकेय जी की मूर्तियां तोड़ दी। क्षतिग्रस्त कर दीं। वहां मौजूद लोग भी देख कर हैरान हो गए कि युवक आखिर कर क्या रहा था।

विज्ञापन


वह यहां भी नहीं रुका, बल्कि मूर्तियां लगातार तोड़ता रहा। पार्किंग के एक कारिंदे ने उसे किसी तरह से काबू किया। तब तक आरोपी सारी मूर्तियां तोड़कर उनकी बेअदबी कर चुका था। लोगों ने पहले तो युवक की जमकर धुनाई की। उसके बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मंदिर में बेअदबी की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गई। खबर मिलते ही हिंदू संगठन भी वहां पहुंच गए। हिंदू संगठनों में इस वारदात को लेकर काफी रोष है।
विज्ञापन


थाना डिवीजन पांच पुलिस ने मंदिर के प्रमुख सेवक गांव रकबा के रहने वाले बलविंदर सिंह की शिकायत पर जवद्दी कलां के रहने वाले हिर्देश भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद प्रीत इंदर सिंह ने कहा कि बस स्टैंड पर करीब 100 साल पुराना मंदिर है, जहां रोजाना सुबह-शाम लोग माथा टेकने आते हैं। मंगलवार एक व्यक्ति अचानक मंदिर के अंदर घुस गया। सभी ने सोचा कि वह माथा टेकने के लिए गया है, लेकिन अंदर जाते ही आरोपी ने मूर्तियां तोड़ कर खंडित करनी शुरू कर दीं। वहां मौजूद युवक ने उसे काबू कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी हिर्देश मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है। वह 10 दिन पहले ही वहां से आया है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उसका इलाज चल रहा है।


घटनास्थल पर शिव सेना पंजाब के नेता राजीव टंडन पहुंचे, जिन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लोग इकट्ठे होकर शरारती लोगों के खिलाफ बड़ा संघर्ष करने की रणनीति बनाएंगे। चौकी इंचार्ज एएसआई अमरजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही घटना का पता चला, तो तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू किया। आसपास के लोगों ने पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed