फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth arrested in Ludhiana with four kilos of hemp

लुधियाना में चार किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested in Ludhiana with four kilos of hemp
लुधियाना। बाहरी इलाकों से गांजा लाकर महानगर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ढंढारी कलां निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक टीम ने बिजली ग्रिड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नशा तस्करी का आरोपी नशा लेकर आ रहा है। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उससे चार किलो गांजा बरामद हुआ। वहीं थाना डिवीजन दो की पुलिस ने ही शिवपुरी स्थित न्यू विष्णुपुरी निवासी कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 825 नशीली गोलियां बरामद की हैं। दूसरी तरफ थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने राहोंरोड स्थित जैन कालोनी निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed